फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ अस्पताल से लापता!

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ias officer - फोटो : ias officer
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीडीओ डीएम को बगैर बताए नदारद हैं। जिस कारण विकास संबंधी कार्ययोजना तैयार करने में देरी हो रही है। दरअसल 29 मार्च को सीडीओ की तबियत खराब होने पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद वह किसी अधिकारी को बिना बताए कहीं चले गए हैं। डीएम अनुराग पटेल ने सीडीओ के लापता होने की सूचना शासन को दे दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 मार्च को जिला पंचायत की बैठक के बाद 30 मार्च को सीडीओ एसएन शुक्ल बीमार पड़ गए। उन्हें विभागीय सहयोगियों ने आवास विकास स्थित डॉ. जेएम वर्मा के अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक होने के  बाद वह 12 अप्रैल से नदारद हो गए। जिलाधिकारी अनुराग पटेल को भी नहीं मालूम की सीडीओ कहां गए हैं।

डीएम ने बताया कि 12 अप्रैल को किसी माध्यम से उनके पास अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र आया था। इसके बाद न तो छुट्टी की कोई अर्जी आई है और न ही मेडिकल सर्टिफिकेट ही भेजा गया है। वहीं, डीआरडीए,  विकास भवन और जिला पंचायत तीनों विभागों में 29 मार्च से ही जिले के विकास संबंधी न तो कोईयोजना बनाई गई है और न ही किसी परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए धन आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि जिले कि कई परियोजनाएं अधूरी हैं। बताते चलें कि सीडीओ की हालत उस समय बिगड़ी गई थी जब जिला पंचायत की बैठक में उन्होंने कोरम पूरा न होने के बाद भी कई परियोजनाओं को सदन के पटल पर रखे जाने पर पास करा दिया। जब जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया तो सीडीओ बीमार पड़ गए और बीमारी के बाद बिना बताए जिले से गायब हो गए। डीएम ने बताया कि सीडीओ की इस लापरवाही के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें