फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश के तीन दिन बाद भी स्पेशलिटी सेंटर की तैयारी शुरू नहीं

विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पड़ोसी जनपदों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन भले ही सक्रिय है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। तीन दिन पूर्व डीएम के आदेश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने फैसिलिटी सेंटर बनाने की तैयारी तक शुरू नहीं की।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सैंपल लेकर घर भेजे जा रहे मरीज, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया तो प्रशासन फिर सक्रिय हो गया। रविवार को सीडीओ के निरीक्षण में प्रगति शून्य मिली। उन्होंने सीएमओ से नाराजगी जताते हुए तीन दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
फतेहगढ़ पुराना जिला अस्पताल परिसर में स्थित शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 16 अप्रैल को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में 30 बेड का क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अब कर इस पर काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार के अंक में ‘लापवारही: सैंपल लेकर घर भेजे जा रहे संदिग्ध मरीज’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेकर सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया 11 बजे निरीक्षण करने पहुंच गए। वहां डीएम के निर्देश के बावजूद काम में कोई प्रगति नहीं मिली। गंदगी पाए जाने पर सीडीओ ने ईओ को 10 सफाई कर्मी लगाकर तीन दिन में सफाई कराने के निर्देश दिए।
अस्पताल में बिजली आपूर्ति भी बंद थी। इस पर सीएमओ से तत्काल बिजली व्यवस्था ठीक कराने को कहा। खिड़कियों में टूटे शीशे बदलवाकर जाली लगवाने, गैलरी व वार्डों में रखा फर्नीचर आपरेशन कक्ष (ओटी) में शिफ्ट कराने, प्लंबर बुलाकर पानी के लिए फिटिंग आदि व्यवस्थाएं तीन दिन में पूरी कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें