फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में लगा सीसीटीवी कैमरा

Sun, 06 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर/शमसाबाद। गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में बने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। रविवार को कुछ प्रधान पद के प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम के आसपास जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर के दो कमरों में ब्लाक क्षेत्र की 81 ग्राम पंचायतों में हुए मतदान की मतपेटिकाएं रखी हैं। यहां एसआई राजबहादुर, सिपाही हरीशंकर, दिलीप कुमार और मुकेश कुमार के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं।

रविवार को ग्राम सभा बलीपट्टी के प्रधान पद के प्रत्याशी अमरनाथ शुक्ल व अन्य कई प्रधान स्ट्रांग रूम स्थल के आसपास जायजा लेने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने स्ट्रांग रूमों के आसपास नहीं फटकने दिया।
विज्ञापन


उधर, एवी इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में भी 99 ग्राम सभाओं की मतपेटिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसबल तैनात है। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें