फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 15.30 घंटे बाद फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग से हटा कॉशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नेकपुर के पास फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलमार्ग पर जलभराव से शाम पांच बजे ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई थी। 20 किमी प्रतिघंटा का कॉशन 15.30 घंटे बाद शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे हटाया जा सका। इस दौरान रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से नेकपुर कलां का तालाब उफना गया। कुछ ही देर में वहां से गुजर रही रेल लाइन के ऊपर एक फीट जलभराव से ट्रेनों के आवागमन के दौरान हादसे की आशंका सताने लगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) जहीर अहमद खान ने नेकपुर के पास ट्रेन के आने पर 20 किमी प्रतिघंटे का कॉशन लगवा दिया। इसके बाद रातभर सवारी गाड़ी और मालगाड़ियों को कॉशन पर ही निकाला गया। एक रेल कर्मचारी ने बताया कि रेल लाइन पर पानी आने से फिसलन हो जाती है। ट्रेन के पटरी से उतरने की आशंका रहती है। लिहाजा धीमी गति से ट्रेनों को गुजारा जाता है। रातभर पानी निकालने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कॉशन हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें