फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु काटने की सूचना पर युवक को पकड़ा

Sun, 30 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भाजपाई बोले कि हमने खिलाई घास, गाय-बछड़ा हमारे पास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद में देर शाम पशु काटे जाने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक युवक को तीन पशुओं समेत पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पकड़े गए युवक का कहना है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं हुई थी।
विज्ञापन



हिंदू जागरण मंच के नेताओं को सूचना मिली कि गढ़ी अब्दुल मजीद खां में पशु गाय काटा जा रहा है। इस पर हिंजामं नेता गोविंद दीक्षित, सचिन शर्मा, आनंद गोस्वामी, नन्हे शर्मा, विपिन दीक्षित और अमित शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाऊटोला के रहने वाले वसीम कुरैशी को तीन पशुओं के साथ पकड़ लिया।

हिंजामं नेता युवक और पशुओं को लेकर कोतवाली आए। सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र और नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी समर्थकों के साथ पहुंच गए। जिलाध्यक्ष का आरोप था कि वसीम कुरैशी कसाई है और वह जानवरों को काटने के लिए लाया था। कई बार वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं वसीम का कहना था कि पशु उसके यहां जबरन बांध दिए गए। दो पशु उसके मामा अलीम निवासी गढ़ी अब्दुल मजीद के हैं, जिन्हें वह मोहद्दीनगर नखासे से खरीदकर लाए थे। नखासे की रसीद भी उनके पास है। अमित शर्मा ने वसीम कुरैशी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें