ायमगंज कोतवाली में अवैध शराब के जखीरे व आरोपियों के साथ सीओ व इस्पेक्टर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कोतवाली पुलिस ने गांव जिरखापुर के पास अमरूद के बाग में अवैध शराब बनाते हुए दो शातिरों को को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एल्कोहल, खाली सीसी व पैकिंग की गई एक ब्रांड की 30 अदद पेटी शराब बरामद हुई हैं।
कोतवाली में सीओ राजवीर सिंह गौर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय व उनकी टीम ने गांव जिरखापुर के पास एक अमरूद के बाग में छापा मारा। वहां देसी शराब के ठेके पर बिकने वाले ब्रांड की अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने गांव मिलकिया निवासी कल्लू उर्फ जसवीर व गांव सैथरा निवासी महिमा चंद्र सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर हैं। इसमें कल्लू पर अवैध शराब के तीन व महिमचंद्र पर अवैध शराब के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों अमरूद के बाग में एटा जनपद से एल्कोहल, कानपुर से विभिन्न ब्रांड के रैपर, ढक्कन, खाली सीसी लाकर शराब बनाते थे।
ढक्कन पर क्यूआर कोड का नकली रैपर भी लगाते थे। यहां बनाई गई शराब जहानगंज क्षेत्र व एटा के अलीगंज क्षेत्र में ठेकों पर सप्लाई करते थे। इनके पास से 30 पेटी अवैध शराब, प्रत्येक पेटी में 45 पौवा, दो किलो यूरिया खाद, 4 लीटर एल्कोहल, 1000 अदद खाली पौवा बरामद किए गए। टीम में एसआई दिनेश भारती, संतोष कुमार, विनीत कुमार आदि शामिल रहे।