फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचों के जखीरे के साथ दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
जानकारी देते एसपी अशोक कुमार मीणा व पीछे खड़े आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तमंचों का जखीरा पकड़ा, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी समेत दो शातिरों को पकड़ लिया है। इनके पास से 13 बने व छह अधबने तमंचों समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मऊदरवाजा पुलिस ने गांव कुइया बूंट में एक दुकान में तमंचे बनाते हुए गांव के ही मजहब सिंह व बाल सिंह उर्फ पूसे को पकड़ लिया। इनसे 13 तमंचे बने हुए, छह अधबने, 10 नालें, दो तमंचे के पिछले हिस्से की बॉडी, एक प्लास, दो हथौड़ा, एक डाई मशीन आदि सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

दोनों शातिरों ने बताया कि पंचायत चुनाव में तमंचों की मांग बढ़ गई है। इस समय तमंचे अच्छे दामों में बिक जाते हैं। इसलिए कई महीनों से तमंचे तैयार कर आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहे हैं। एक तमंचा दो से तीन हजार रुपये में आसानी से बिक जाता है।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ थाने में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करने व भारी मात्रा में तमंचे बरामद होने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मजहब के खिलाफ जहानगंज व मऊदरवाजा थाने में आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने कहां-कहां तमंचे बेचे हैं इस बारे में भी छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें