फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
रिंकी का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी
विज्ञापन

नवाबगंज। बाहरी युवक से मोबाइल पर बात करने के विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह बहू व बेटे के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने पूर्व प्रधान को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के जवान ने लात मारकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। महिला का खून से लथपथ शव बिस्तर पर और युवक का शव फंदे पर लटका था। महिला की मां की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी सत्येंद्र कुमार पाल (32) का विवाह दस वर्ष पहले थाना मेरापुर के गांव महमदपुर कुरार निवासी हुकुम सिंह की पुत्री रिंकी (28) से हुआ था। इसके बाद दो बेटे आयुष (8) व अनमोल (4) हुए। सत्येंद्र दिल्ली में टैक्सी चलाता था। लॉकडाउन में गांव चला आया और पिता यदुवीर के साथ खेती में हाथ बंटाने लगा।
विज्ञापन

कुछ माह पहले उसे पता चला कि रिंकी मोबाइल पर किसी अन्य युवक से बात करती है। इसको लेकर दंपति में कहासुनी भी हुई थी। एक पखवाड़ा पहले सत्येंद्र ने रिंकी से मारपीट की थी। सूचना पर रिंकी के पिता हुकुम सिंह उसकी ससुराल पहुंचे थे। गांव के पूर्व प्रधान इंद्रसेन यादव ने दंपति के बीच पंचायत कर मामले को रफा दफा कर दिया था। हुकुुम सिंह भी घर चले गए। शनिवार को सत्येंद्र पत्नी रिंकी को बाजार कराने ले गया। रात को खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए। पिता यदुवीर व मां सुधाश्री, अनमोल व आयुष के साथ बरामदे में सो रहे थे।
परिजनों के अनुसार रात में किसी समय दंपति में कहासुनी हुई। इस पर सत्येंद्र ने पत्नी की छाती में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद पत्नी के दुपट्टे से छत में लगे कुंडे में फांसी लगाकर अपनी जान भी दे दी। रविवार सुबह सात बजे तक रिंकी व सत्येंद्र के न उठने पर मां सुधाश्री ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इस पर यदुवीर ने पूर्व प्रधान इंद्रसेन को सूचना दी। पूर्व प्रधान की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी को लात मारकर तोड़ दिया। दरवाजा खुलने पर रिंकी बिस्तर में मृत पड़ी थी और सत्येंद्र का शव फंदे पर लटका था। घटना की जानकारी पर थाने के दरोगा नितिन व विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
बेटे व बहू की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर हुकुम सिंह अपनी पत्नी नीता देवी के साथ बेटी के घर पहुंचे। नीता देवी की लिखित सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में तलाशने पर भी पुलिस को तमंचा नहीं मिला। पुलिस ने कमरे को बंद कर ताला डाल दिया। दरोगा नितिन कुमार ने बताया कि पत्नी रिंकी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सत्येंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
फोरेंसिक टीम को मिला खून लगा हुआ बुलेट
फोरेंसिक टीम के सिपाही धर्मेंद्र ने सत्येंद्र के हाथों का नमूना लिया। घटना स्थल के फोटोग्राफ लिए और वीडियोग्राफी की। रिंकी के शव के पास पड़े खून का नमूना एकत्र कर गोली लगने से हुए घाव की नापजोख की। फांसी लगाने में प्रयोग किए गए दुपट्टे की नापजोख की गई। फोरेंसिक टीम को कमरे से खून लगा हुआ बुलेट मिला।
22 दिन में बघौना में पांच लोग कर चुके आत्महत्या
थाना क्षेत्र के गांव बघौना में 22 दिन में पांच लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें गांव के श्यामलाल, रिंकी पत्नी ब्रजनंदन, लालू उर्फ अर्पित, रिंकी पत्नी अरविंद शामिल हैं। इसके अलावा शनिवार रात पत्नी रिंकी की गोली मारकर हत्या करके पति सत्येंद्र ने भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा राज
आखिर सत्येंद्र ने रिंकी की हत्या क्यों कर दी जबकि आस पास के लोगों का कहना था कि सत्येंद्र पत्नी से बहुत प्यार करता था। कहीं ऐसा तो नहीं कि रात को रिंकी मोबाइल पर किसी से बात कर रही हो और सत्येंद्र जाग गया हो। रिंकी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से हत्या की वजह का पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें