फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास दुकान से नगदी व एक किलो चांदी के सिक्के चोरी

विज्ञापन
सेंट्रल जेल चौकी के पास टूटा दुकान का शटर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल चौकी के पास चोरों ने परचून की थोक की दुकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये और इनाम में आए एक किलो सौ ग्राम चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। रात में ताले टूटे देखकर गश्त पर निकली पुलिस ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार व परिजन मौके पर पहुुंचे। दुकानदार ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजाधरपुर निवासी देवेंद्र सक्सेना उर्फ पिंटू की सेंट्रल चौकी के पास ही परचून की थोक की दुकान है। देवेंद्र बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। दुकान के अंदर घुसे चोरों ने गोलक में रखे 15 हजार रुपये व पांच हजार की रेजगारी के अलावा एक किलो सौ ग्राम चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। कंपनी ने यह सिक्के दुकानदारों को सामान के हिसाब से कंपनी ने देने के लिए भेजे थे। लगभग दो बजे गश्त पर निकली पुलिस ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार व उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। देवेंद्र ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें