फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नगदी और जेवर चुराए

Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बंद पड़े मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 1.30 लाख रुपये और हजारों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। चोरों ने एक अन्य बंद मकान के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पाठक निवासी राजीव गुप्ता अपनी पत्नी पूनम और बच्चों के साथ शुक्रवार को साले की शादी में शामिल होने जलालाबाद गए थे।

शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली किशोरी ने कमरे के दरवाजे खुले देखकर अन्य लोगों को जानकारी दी। इस पर पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता आदेश अग्निहोत्री ने राजीव को फोन कर चोरी की सूचना दी। दोपहर बाद लौटे राजीव और इनकी पत्नी पूनम के घर में फैला सामान देखकर होश उड़ गए। पूनम ने बताया कि 1.30 लाख रुपये जमा कि ए थे। इन्हें बक्से में कपड़ों के बीच में रखा था। चोर नगदी के साथ ही बक्से में रखा सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी भी चुरा ले गए।

सूचना पर कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। राजीव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, राजीव के साथ ही जलालाबाद गए पड़ोसी राज कुमार गुप्ता के घर के दरवाजे पर लगे ताले को भी तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया। ताले पर ईंटों के वार के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें