फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम यात्रा में भगवामय हो गया शहर

Sat, 23 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय हिंदू महासभा और नदी संकल्प सेना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर में  निकली वंदेमातरम यात्रा में शहर भगवामय हो गया। पूरा शहर वंदेमातरम के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वंदेमातरम यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह से ही शहर के लोग पांडेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने लगे थे। दोपहर करीब 1.15 बजे अभाहिम के प्रदेश अध्यक्ष पीयूषकांत वर्मा ने पूजन-अर्चन के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नाला मछरट्टा, गुदड़ी, पक्कापुल, घुमना बाजार, लालसराय और लाल दरवाजा से होती हुई स्वराज कुटीर पहुंची।

बाइक  से और पैदल चल रहे युवा शोभायात्रा के दौरान वंदेमातरम केे जोरदार उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का छक्कानाजिर कूंचा, रस्तोगी मोहल्ला मोड़, मठिया देवी, सरस्वती भवन के पास, त्रिपोलिया चौक स्थित खोवा मंडी, कसरट्टा बाजार, पक्कापुल, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा तिराहा, सेनापति, गुदड़ी और पक्कापुल में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


स्वराज कुटीर में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष पीयूषकांत वर्मा ने कहा कि हिंदू किसी से कम नहीं हैं। बस उन्हें जगाने की आवश्यकता है। यात्रा संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर सभी लोग एकजुट हों। नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने कहा कि जिले का हिंदू हिंदुत्व के नाम पर बगैर किसी भेदभाव के एकजुट है।

इस मौके पर जगह जगह मिष्ठान वितरण हुआ।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र चौरसिया, अंकित तिवारी, अभय मिश्र, दीपक शर्मा, सुमित चौधरी, अग्निप्रताप सिंह, अभय मिश्र, जयप्रकाश भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें