फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रापर्टी डीलर सहित पांच के खिलाफ मारपीट व रंगदारी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुकदमे में समझौता का दबाव बनाकर प्रापर्टी डीलर व उसके चार साथियों ने युवक से मारपीट कर पांच लाख की रंगदारी मांगी। प्रापर्टी डीलर ने एक ही जमीन का दो लोगों को बैनामा कर दिया था। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सिठऊपुर निवासी सरोजनी देवी ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायन वर्मा रोड निवासी प्रापर्टी डीलर कुशल सिंह परिहार सहित चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि पति जितेंद्र सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं।
वह परिवार सहित जनपद गाजियाबाद में रह रही थी। वर्ष 2015 में कुशल परिहार ने प्लाटिंग का विज्ञापन करवाया था। मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी अनिल कुमार के माध्यम से कुशल परिहार से प्लाट लेने के संबंध में बात हुई। 24 अगस्त 2015 को कुशल परिहार ने पति जितेंद्र के नाम पर प्लाट का बैनामा करके सात लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

उसी प्लाट का 10 लाख रुपये लेकर सत्येंद्र सिंह को बैनामा कर दिया। जबकि कुशल सिंह परिहार की मौके पर जमीन ही नहीं थी। जानकारी होने पर सत्येंद्र सिंह ने 3 जनवरी को कुशल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। विवेचक ने मुकदमे में चार्जशीट लगा दी।
उस मुकदमे में 18 जून 2023 को सरोजनी देवी ने कोर्ट में गवाही दी। 15 सितंबर 2023 को कुशल ने मुकदमे में समझौता करने व दूसरा प्लाट देने के संबंध में बात करने के लिए घर बुलाया। घर पर प्लाट देने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे।
21 सितंबर 2023 को सरोजनी पति के साथ कचहरी पहुंची। वहां कुशल परिहार के साथ चार लोग बंदूक व राइफल लेकर खड़े मिले। इन लोगों ने पति जितेंद्र को राइफल की बट से पीटा। उससे कागजों व स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। इन लोगों ने पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर पति की हत्या करने की धमकी दी। प्रभारी इंस्पेक्टर रक्षा सिह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें