राजेपुर। पशु मोबाइल एंबुलेंस से पिता पुत्र के घायल होने के मामले में पुत्री ने डॉक्टर के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया। एंबुलेंस चालक ने रविवार को गांव के लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी कंचन ने पशु चिकित्सक शरद कुमार के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि रविवार को पशु मोबाइल एंबुलेस को शरद कुमार चला रहे थे। डाडीपुर मार्ग पर पिता धीरेंद्र कुमार व भाई देव कुमार बाइक से आ रहे थे। तभी डॉक्टर ने एंबुलेंस से टक्कर मार दी। इसमें पिता व भाई घायल हो गए। वहीं एंबुलेंस के चालक मोहित ने गांव बदनपुर के लोगों के खिलाफ रविवार की शाम को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि बाइक में टक्कर लगने के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसको व एमटी अतुल व डॉक्टर शरद को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर सहित तीनों का मेडिकल कराया।