फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोशाला की दीवार तोड़कर गेट से भगाए गोवंश

Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय गौसदन की दीवार तोड़कर घुसे लोगों ने मुख्य गेट के ताले तोड़कर सभी गोवंशों को भगा दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने गोवंशों को पकड़वाया। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कटरी धर्मपुर स्थित गौसदन की अज्ञात लोगों ने रविवार रात दीवार तोड़ दी। अंदर घुसकर मुख्य गेट की कुंडी व ताला तोड़कर अंदर बंद सभी गोवंशों को भगा दिया। सुबह पांच बजे जानकारी होने पर ग्राम प्रधान शहनाज परिजनों के साथ पहुंची। उन्होंने आसपास खेतों से सभी गोवंशों को पकड़कर बंद करवा दिया। प्रधान ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा के लिए रात में चौकीदार की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें