फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद पर टिप्पणी लिखने के मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जमीयत उलमा के महासचिव मौलाना सनाउद्दीन कासमी की एसपी से शिकायत के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने अंकित तिवारी उर्फ प्रशांत के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इसमें कहा कि अंकित ने सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद पर टिप्पणी की है। हालांकि अंकित ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि तहरीर पर अंकित तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)