द जयपुरिया स्कूल में उमंग ओपन आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हाथों से कागज पर विभिन्न चित्र बनाकर
उसमें रंग भरे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिलाधिकारी ने
बनाए गए चित्रों की सराहना की।
रविवार को द जयपुरिया स्कूल परिसर में
आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह
का छात्रा अनन्या, अर्जिता और ऐश्वी ने तिलक कर स्वागत किया। डीएम ने
प्रबंधक सुशील सिंह कुशवाहा और प्रधानाचार्या साधना झा के साथ लगाई गई
प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी
प्रस्तुत किए।
चित्रकला प्रतियोगिता में उरोज, ऋषि, श्रेया शुक्ला और अंकित
प्रथम, आयुष्मान, महिमा सिंह, आयुष और शिवम द्वितीय, सुभांश, यश, सृष्टि
और शाइमा खान तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को डीएम, प्रबंधक और
प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की
प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही साथ
संस्कारित शिक्षा भी दी जाती है। फर्रुखाबाद शहर में द जयपुरिया स्कूल की
शाखा खुलना अच्छी बात है। इस अवसर पर डा. संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।