फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से कार सवार बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार को डीसीएम की टक्कर से कार सवार मैनपुरी जिले की बालिका की मौत हो गई और मां-पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है। कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर हरदोई से लौट रहे थे। चाचा दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के जीटी रोड कुरावली निवासी जितेंद्र राठौर कार से वैवाहिक कार्यक्रम में हरदोई जिले के शाहाबाद गए थे। उनके साथ पत्नी प्रियंका राठौर, पुत्री आराध्या, अनन्या (3) व भाई दिलीप का बेटा आरव व पुुत्री दिगांना भी थी। शनिवार को सभी कुरावली लौट रहे थे।
इटावा-बरेली हाईवे पर सेंट्रल जेल चौकी के पास में कार में डीसीएम ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगाने से कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अनन्या को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र, प्रियंका, आराध्या, आरव, दिगांना को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बालिका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सुबह पांच बजे बाबा राम अवतार मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर कर्मचारी संदीप ने शव उनके सुपुर्द कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी में प्रियंका की झुमकी पुलिस को मिली है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने बताया कि महिला की झुमकी सुरक्षित रखवा दी गई है। उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें