फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद से बरात में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार मोहम्मदाबाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


रोशनाबाद निवासी दुर्विजय के पुत्र अर्जुन की बरात मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव बंथल गई थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद बराती वापस जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदाबाद के अंडरपास के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सुरजीत, सनी कुमार, उपदेश, गुड्डू और शिवम घायल हो गए। पीछे से आ रही बरात की दूसरी कार में सवार लोगों ने तत्काल सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरजीत को कानपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें