गांव बरौन के पास खड्ढ में पलटी कार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद के बरौन अस्पताल के पास बुधवार सुबह पांच बजे कायमगंज की ओर से तेज रफ्तार कार साइकिल को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। हादसे में साइकिल सवार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खगऊ निवासी रामफेरे (54) गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों ने रामफेरे को अस्पताल भेज कार का शीशा तोड़ एटा निवासी दरोगा को निकाला। दरोगा ट्रेनिंग के लिए सीतापुर जा रहे थे। हादसे के बाद दरोगा ने वृद्ध को कार मंगवा प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।
इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे के कारण झपकी आना बताया गया। किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। वहीं राफेरे ने बताया कि वह मंडी से घर लौट रहे थे।