अमृतपुर। गांव महमदपुर गढ़िया निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी (50) जनपद कन्नौज में तैनात है। वह अपने घर आता-जाता रहता है। कन्नौज में उसका दो दिन पूर्व नमूना लिया गया। बुधवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिला मुख्यालय पर सूचना मिलते ही राजेपुर सीएचसी प्रभारी डा.प्रमित राजपूत ने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी। डॉ.प्रतिभा चौधरी ने कर्मचारी के मरीज के संपर्क में आने वाली पत्नी सहित पांच परिजनों को हाईरिक्स कांटेक्ट में लेकर होम क्वारंटीन कर दिया। वहीं संक्रमित कर्मचारी को एंबुलेंस से एल-1 अटैच अस्पताल डॉ.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गांव में कंटेनमेंट जोन बनाकर 250 मीटर एरिया सील कर दिया गया।