फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छावनी परिषद ने शीशमबाग में दो स्थानों से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छावनी परिषद फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग में रक्षा क्षेत्र पर बने अवैध स्कूल से छावनी बोर्ड प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। बुलडोजर से स्कूल के पिलर तोड़ दिए गए।
विज्ञापन


छावनी परिषद फतेहगढ़ को शिकायतें मिली थीं, कि शीशमबाग में कुछ लोग रक्षा क्षेत्र की जमीन पर अतिक्रमण किए हैं। छावनी परिषद ने निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी कि वे 24 घंटे में स्वयं अतिक्रमण हटा लें।
बुधवार को छावनी परिषद के अधिकारियों के साथ ही सीओ सिटी भारी पुलिसबल के साथ मोहल्ला शीशमबाग पहुंचे। अधिकारियों ने शीशमबाग में बने मकान संख्या 153 के आवासीय भवन में चल रहे अवैध स्कूल के बाहर रक्षा भूमि पर जीना बनाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे पिलर तोड़ दिए। इसके साथ ही मकान संख्या 132 में सरकारी भूमि पर बनाए जा रहे पिलर भी तोड़े गए। मुख्य अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी छावनी क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण करेगा, उसका अतिक्रमण तोड़कर जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस अवसर पर अवर अभियंता एसपीएस सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें