फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोदाम में छापा, 718 लीटर सरसों तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग की टीम के साथ लिंजीगंज में व्यापारी नेता के भाई की गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में भरा 718 लीटर खुला सरसों का तेल सीज कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के पास कुछ सिफारिशी फोन पहुंचे, तो उन्होंने मुकदमा लिखाने की धमकी दी। हालांकि बाद में तेल के नमूने लेकर टीम चली गई।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता के भाई आनंद गुप्ता का लिंजीगंज में रिफाइंड, सरसों के तेल का बड़ा कारोबार है। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, सहायक आयुक्त खाद्य सैयह शाह नवाज हैदर आबिदी ने विभागीय टीम और पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही व्यापारियों ने आनाकानी की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नमूना लेने की बात कही।
व्यापारी के अन्य भाइयों ने कुछ लोगों से सिटी मजिस्ट्रेट को सिफारिशी फोन कराना शुरू कर दिया। सिफारिशी फोन आने पर एक बार सिटी मजिस्ट्रेट गुस्सा गए। उन्होंने व्यापारी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। अधिकारियों को सख्त देख व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता ने मामला रफादफा किया।
विज्ञापन

गोदाम में भारी मात्रा में ड्रमों में खुला सरसों का तेल भरा मिला। इसके अलावा बड़ी टंकी में भी तेल भरा बताया गया। टीम ने ड्रमों की गिनती करके दो नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य ने जब नीचे रखे एक ड्रम से तीसरा नमूना लेने की बात कही, तो व्यापारी के एक भाई ने आनाकानी कर दी। इस पर तूतू-मैंमैं होने लगी। व्यापारी नेता ने वहां भी मामला शांत कर तीसरा नमूना भी भरवा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि गोदाम से 718 लीटर सरसों का तेल सीज कर नमूना जांच को भेजा गया है। छापे के दौरान कई गोदामों में ताले पड़ गए।
...जब कचरी का नमूना लेने का किया आग्रह
छापे के दौरान बाइक से एक भाजपा नेता पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि कचरी में बड़ी गड़बड़ी हो रही है। उसका भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सहायक आयुक्त को एकाध दिन में छापा मारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें