केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में योगाभ्यास करते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : amarujala
विश्व योग दिवस पर जिले में कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें हजारों की संख्या में साधकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। महिलाओं, पुरुषों से लेकर बच्चों ने भी योग के प्रति दिलचस्पी दिखाई।
सांसद, विधायक के अलावा अधिकारियों ने भी योग के जरिए सेहतमंत रहने के तौरतरीके सीखे। कई जगह शिविरों में लोगों ने योग सीखने के साथ स्वच्छता का भी संकल्प लिया।
जिला प्रशासन की ओर से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 8000 लोगों ने योग शिविर में भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने की।
योग दिवस में विधायक नागेंद्र सिंह, सुशील शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार, एडीएम और एसडीएम रमेशचंद्र यादव व कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने संचालन किया। सांसद ने पंकज शर्मा, बालमुकुंद बघेल, प्रियंका वर्मा और जोगराज सिंह को प्रशस्ति पत्र दिए।