फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

Wed, 07 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार थम गया। गुरुवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। बढ़पुर व कमालगंज विकास खंडों में 9 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। कमालगंज विकास खंड के 96 व बढ़पुर विकास खंड के 163 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। डीएम और एसपी ने क्रिश्चियन इंटर कालेज पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बढ़पुर विकास खंड की जिला पंचायत की 3 व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 82 सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां क्रिश्चियन इंटर कालेज से रवाना होंगी। कमालगंज विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य की 6 व क्षेत्र पंचायत सदस्य की 139 सीटाें के लिए पोलिंग पार्टियां आरपी डिग्री कालेज से रवाना की जाएंगी।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुबह 9 बजे से रवाना होंगी। बुधवार को डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह व एसपी दिनेश कुमार पी ने क्रिश्चियन इंटर कालेज पहुंच कर तैयारियंा परखीं।
विज्ञापन


मतदान कराने के लिए बढ़पुर में 174 व क मालगंज में 310 पोलिंग पार्टियों की जरूरत है। बढ़पुर को 16 सेक्टर, तीन जोन और कमालगंज को 25 सेक्टर और पांच जोन में बांटा गया है। मतदान के लिए पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। उम्मीदवार और इनके समर्थक डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें