फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बॉक्स फुंका, 200 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से मंगलवार को क्षेत्र के 200 गांवों की बिजली गुल रही है। लगातार छह घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। कर्मचारियों ने केबल बॉक्स बदलकर शाम को बिजली चालू की। तब उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन


क्षेत्र के सिवारा व कंपिल बिजली उपकेंद्र एक ही 33केवी लाइन से जुड़े हैं। दोनों उपकेंद्रों से कस्बा सहित क्षेत्र के 200 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सुबह करीब 11 बजे 33केवी लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। इससे कंपिल व सिवारा उपकेंद से जुड़े धर्मपुर ग्रामीण, नलकूप, रुदायन ग्रामीण व नलकूप और कंपिल फीडर से जुड़े कस्बों सहित क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
बिजली कर्मचारियों ने जानकारी होने पर पेट्रोलिंग शुरू की। गांव नरैनामऊ के पास केबल बॉक्स फुंका मिला। कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। दिन भर बिजली न मिलने से उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। लगातार छह घंटे से अधिक बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। शाम करीब पांच बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता आरपी सिंह ने बताया केबल बॉक्स बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें