फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक पर्चा न बिकने पर हुआ हंगामा

Tue, 17 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक कार्यालय बढ़पुर में मंगलवार को दोपहर तक पर्चों की बिक्री शुरू न होने पर दावेदारों और इनके समर्थकों ने हंगामा किया। कर्मचारियों से नोकझोंक होने पर बीडीओ ने गुस्साए लोगों को शांत किया। पुलिस बल न होने के कारण ब्लाक कर्मचारियों को दिक्कतोें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ब्लाक कार्यालय बढ़पुर में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार से पर्चों की बिक्री शुरू होनी थी। सोमवार को आरओ और एआरओ के न आने के कारण पर्चों की बिक्री नहीं हो सकी। मंगलवार को पर्चा खरीदने के लिए दावेदारों ने समर्थकों के साथ सुबह से ब्लाक कार्यालय पर डेरा जमा लिया था।

नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पर्चों की बिक्री प्रारंभ न होने पर दावेदारों और इनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। इन्होंने ब्लाक कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। पर्चों की बिक्री के दौरान पुलिस बल तैनात न होने से ब्लाक कार्यालय के कर्मचारियों को दिक्कत उठानी पड़ी। बीडीओ ने समझाकर इन्हें शांत किया। आरओ ने नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें