भारतीय जनता पार्टी ने अमृतपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर
जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री
ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में
किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला तो फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग
पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर
प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार को भाजपाइयों ने तहसील अमृतपुर में
धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार
प्रदेश सरकार को कम दामों में बिजली देने को तैयार है। बावजूद इसके प्रदेश
सरकार केंद्र के बजाय प्राइवेट कंपनियों से अधिक दाम पर बिजली ले रही है।
इसका भार जनता पर डाला जा
रहा है। केंद्र की योजना है कि 2016 तक सभी
गांवों में बिजली पहुंचे। जिले की बिजली समस्या को दूर करने के लिए कई बार
जिला प्रशासन से प्रस्ताव बनाने को कहा गया लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है।
पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि सपा सरकार में जनता
सुरक्षित नहीं है। पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सपा विधायक नरेंद्र
सिंह यादव
ने क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। भाष्करदत्त
द्विवेदी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन
किया था लेकिन इसके बावजूद कई किसानों को अभी तक फसल बर्बादी का मुआवजा
नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं
मिला तो फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग जाम किया जाएगा।
कार्यक्रम की
अध्यक्षता कर रहे मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार जनता के साथ
छल कर रही है। चुनाव से पहले सपा ने बिजली, खाद और पानी की किल्लत दूर
करने का वादा किया था। यह समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। पूर्व विधायक कुलदीप
गंगवार ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस पिट रही है। ऐसे में जनता की रक्षा
कैसे होगी। प्रभाकर त्रिवेदी,
डा. भूदेव राजपूत, अविनाश सिंह चौहान, विमल
कटियार और अजीत पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने
राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रभूनाथ को सौंपा।
इस
अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, अनिल अवस्थी, देवेंद्र अवस्थी, रनवीर
वर्मा, अनुराग सिंह, शिवनरायन पांडेय, अजय सिंह चौहान, रघुपाल सिंह, रामवीर
शुक्ल, रामस्वरूप वर्मा, रामनरेश मिश्र, विनोद प्रकाश द्विवेदी, दिलीप
भारद्वाज, नंदकिशोर, नीरज अवस्थी और शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।