फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र के पास लगे बस्तों को हटावाया

विज्ञापन
शहर के बीबीगंज स्थित ठाकुरद्वारा में बस्ते पर लगे प्रत्याशी के होर्डिंग को उतरवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ककिउली के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के पास लगे बस्तों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के सहयोग से हटवा दिया। एसओजी प्रभारी ने केंद्र के पास खड़े लोगों को खदेड़ दिया। उनको 200 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट शेखर शुक्ला पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्हें केंद्र से चंद कदमों की दूरी पर प्रत्याशियों के बस्ते लगे दिखाई दिए, वहां भीड़ भी लगी थी। यह देखकर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के सहयोग से बस्तों को हटवा दिया और इन्हें 200 मीटर दूर लगाने के निर्देश दिए। दोपहर में एसओजी प्रभारी बलराम भाटी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्हें मतदान केंद्र और मुख्य बाजार में कई लोग खड़े मिले। सभी को भगाकर मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रहने की हिदायत दी।
उन्होंने बाजार में पैदल मार्च भी किया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश व कस्बा प्रभारी नरसिंह ने पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों के साथ गांव नया गनीपुर, पुराना गनीपुर, नगला हीरासिंह, बबना, वीरपुर, बरतल, सोना जानकीपुर, मंझना, सितवनपुर पिथू, ककिउली का भ्रमण कर मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ लगाए खड़े लोगों को हटवाया। उधर, शाम को मोहम्मदाबाद ब्लाक कार्यालय में बने मतदान केंद्र के पास भीड़ एकत्र थी। इसकी जानकारी पर सीओ राजवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और डंडा पटक कर सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें