फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाभ का झांसा देकर व्यापारी से 42.90 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक व्यापारी को अच्छा लाभ दिलाने का झांसा देकर 42.90 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इंस्टाग्राम आईडी पर आए लिंक पर क्लिक करते ही फोन पर दूसरा व्हाट्सएप चालू हुआ। कई नंबरों से संपर्क करने वालों ने क्यूआर कोड और बैंक खातों में पिता और उसके अपने खाते से रकम ट्रांसफर करवाई गई। एएसपी के आदेश पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी दीपक ने बताया कि तीन जनवरी को उसके इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही एक विज्ञापन चलने लगा। इसी के साथ मोबाइल पर अज्ञात नंबर का दूसरा व्हाट्सएप चालू हो गया। उस पर एक लिंक भेजकर फोन करके खोलने की बात कही। जैसे ही लिंक खोला, अच्छा लाभ देने का झांसा दिया गया। इसी दौरान दूसरे नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। उसने भी फायदे का सौदा होना बताया।
दीपक ने अपने तीन खातों और पिता के खाते से आरटीजीएस, यूपीआई, क्यूआर कोड से कई खातों में 42.90 लाख 350 रुपये ट्रांसफर किए। समय बीतने पर उन्हें रुपये नहीं मिले। अज्ञात लोगों ने अमाउंट विड्राल चार्ज के नाम पर 10 लाख रुपये की फिर मांग की। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने एएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। उनके आदेश पर साइबर थाना फतेहगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें