फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने तंबाकू में पकड़ी लाखों की टैक्स चोरी

विज्ञापन
कायमगंज स्थित तंबाकू गोदाम में छापे के दौरान दिशा निर्देश देते ज्वाइंट कमिश्नर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जीएसटी की टीम ने गुरुवार को तंबाकू कारोबारी के तीन गोदामों पर छापे मारकर 50 लाख रुपये से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी। एक गोदाम को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी बृजेश शर्मा की जीएस टुबैको कंपनी नाम से फर्म है। उन्होंने अभिलेखों में आवास के पास एक गोदाम दर्ज कराया है। इसके अलावा दुर्गा टाकीज के पास दो गोदामों हैं।
इनमें ज्ञान व सुपर चार्ज के नाम से खैनी (तंबाकू) की पैकिंग होती है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इटावा क्षेत्र के ज्वाइंट कमिश्नर हीरालाल प्रजापति, डिप्टी कमिश्नर रामशंकर, फतेहगढ़ के सहायक कमिश्नर चरण सिंह, सीटीओ गणेश प्रसाद, अरविंद यादव, जयराज प्रकाश ने गुरुवार को पटवन गली स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने यहां रखे माल को सीज कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बृजेश शर्मा के साथ दुर्गा टाकीज स्थित गोदाम पर पहुंचे। वहां भारी तादात में पैक और बिना पैक माल, चूना और कई ड्रम आयल मिला। टीम के मुताबिक ये माल अभिलेखों में दर्शाया नहीं गया था।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि पिछले दिनों मैनपुरी में इसी फर्म का एक ट्रक माल पकड़ा गया था। जीएसटी के अभिलेखों में माल 48 हजार रुपये का लिखा गया था। जांच में 1 लाख 27 हजार कीमत का निकला था। इसके बाद फर्म की जानकारी एकत्र की जा रही थी। दुर्गा टाकीज के पास दोनों गोदामों में चोरी से माल पैक किया जा रहा था। 16 ग्राम वजन के पाउच की कीमत 4.70 रुपये है। 50 लाख से अधिक के टैक्स की चोरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें