फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों व कर्मियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के सिग्नल केबल चोरी के मामले में इज्जतनगर मंडल स्तर के कुछ अधिकारी व कर्मचारी संदेह के दायरे में हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने 11 नवंबर की रात टीम के साथ कायमगंज के पास दो डीसीएम में रेलवे के केबल के बंडल पकड़े थे। करीब आठ किमी लंबे केबल की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई थी। ये केबल हरसिंहपुर गोवा से चोरी किया गया था। आरपीएफ ने मौके से सीनियर सेक्शन इंजीनियर, दो डीसीएम चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
बाद में चार अन्य आरोपी जेल भेजे गए। जांच में इज्जतनगर मंडल स्तर पर तैनात कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें