फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बाजार का विरोध करेगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
कायमगंज में व्यापार मंडल की बैठक में सम्मानित होने के बाद मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संडे बाजार का विरोध करेगा व्यापार मंडल
विज्ञापन

कायमगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिला महामंत्री ने कहा कि रविवार को नगर में जगह-जगह बाजार लग रहे हैं। जो व्यापारी सरकार को बिजली का बिल और टैक्स दे रहे हैं उनका व्यापार चौपट हो रहा है। इन बाजारों में माल बेचने वाले बिना टैक्स के ही मौज मार रहे हैं। इसलिए इनका विरोध किया जाएगा।
रविवार को मंडी समिति में उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला महामंत्री सत्यनारायन वर्मा ने कहा कि नगरपालिका मकान के हस्तांतरण में 500 रुपये की जगह 2 प्रतिशत टैक्स लगा रही है। इसका व्यापारी नेता विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन होगा। नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि संडे बाजार व नगरपालिका द्वारा वसूले जा रहे टैक्स के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नवनियुक्त युवा जिला कमेटी, युवा नगर कमेटी तथा विधान सभा क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही 21 फरवरी को प्रांतीय मीटिंग में जाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष मयंक दुबे, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सेवालाल शर्मा, दिनेश बाथम ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष मुकेश गंगवार उर्फ गप्पू, आविद हुसैन, प्रवीण यादव, राकेश राठौरे, मल्लू राठौर, रसिक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें