फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने को होती धक्कामुक्की।
- फोटो : FARRUKHABAD
दिवाली का त्योहार भले ही खत्म हो गया, मगर अभी भी यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही है। रोडवेज प्रशासन बसें तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली, आगरा, कानपुर, रूट पर जाने वाले यात्री दो-दो घंटे परेशान रहते हैं।
पूछताछ कार्यालय में सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि जब आएगी, तभी मिलेगी बस। इससे खासकर महिला और बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दो बजे से पौने चार बजे तक दिल्ली के लिए कोई बस नहीं दिखाई दी। इससे लोग परेशान रहे।
एटा डिपो की बस की बंद कर ली खिड़की
शाम करीब साढ़े तीन बजे एटा डिपो की एक बस आई, तो परिचालक ने खिड़की ही नहीं खोली, जबकि यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। चीख-पुकार के बावजूद चालक बस दौड़ाता हुआ रोडवेज बस स्टैंड के पीछे बस ले गया और वहां यात्रियों को उतारा।
‘मैं अभी-अभी बस स्टैंड से ही आया हूं। 3.15 बजे तक ज्यादा सवारियां नहीं थीं। दिल्ली से आने वाली बसों की वर्कशाप में मरम्मत होती है। इससे कुछ समय लग जाता है। तीन बसें तुरंत पहुंचने वाली हैं।’
-अंकुर विकास, एआरएम, रोडवेज डिपो, फर्रुखाबाद।