फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बस यात्री को लूटा

विज्ञापन
मोहित। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस से घर आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उससे 20 हजार रुपये, कपड़े, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के मोहल्ला जयजय राम निवासी मोहित (23) दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करता है। बुधवार रात वह दिल्ली से रोडवेज बस से घर आ रहा था। रास्ते में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद उसकी नगदी, मोबाइल, पर्स, कपड़े आदि सामान पार कर दिया। बेहोश यात्री को बस चालक व परिचालक ने बेरी तिराहे के पास उतार दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें