फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के एसएसआई ने शुरू की बारूद बरामदगी की जांच..

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीलीभीत डिपो की बस में बरेली बस स्टैंड पर पकड़े गए विस्फोटक के मामले में पुलिस हिरासत में बैैठे सौरभ अग्रवाल को छोड़ने के बाद गुरुवार को एसएसआई ने यहां आकर जांच की। उन्होंने आरोपी के परिजनों से पूरे मामले में बयान दर्ज किए और सील दुकान का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने ढाई क्विंटल विस्फोटक को बस से बरामद किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। रविवार आधी रात पर प्रभारी कोतवाल, सीओ सिटी और बरेली पुलिस ने संयुक्त छापा मारकर दो कुली और आरोपी सौरभ अग्रवाल को हिरासत में ले लिया था। दुकान को भी सील कर दिया गया।
मंगलवार रात में ही सौरभ को कोतवाली से जिला न छोड़ने की शर्त पर रिहा कर दिया गया था। गुरुवार को बारादरी चौकी के एसएसआई नदीम खान यहां देर शाम पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सील गोदाम पर जाकर जांच की। हिरासत में बैठे कुली से भी पूछताछ की। इसके बाद वह सौरभ के परिजनों से मिले और बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई ने दुकान को भी देखा। पूरे मामले की जांच करने के बाद एसएसआई वापस चले गए। इस दौरान सौरभ अग्रवाल के परिजनों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें