फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः रसूखदारों के अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के मकान की बाउंड्रीव - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रसूखदारों के अवैध कब्जों पर बुधवार को बुलडोजर गरजा। सिटी मजिस्ट्रेट ने भाजपा नेता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और सपा सरकार में श्रम बोर्ड के चेयरमैन रहे सतीश दीक्षित के अवैध कब्जों को गिरवा दिया। पूर्व विधायक के पुत्र ने समय मांगा, मगर सिटी मजिस्ट्रेट ने इंकार कर दिया। कुल 12 मकानों के बाहर नालों पर बनीं पटियां भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार और पालिका की टीम आवास विकास कालोनी में बुलडोजर लेकर पहुंची। अतिक्रमण हटाने की शुरुआत सपा नेता और श्रम बोर्ड के चेयरमैन रहे सतीश दीक्षित के मकान के बाहर बनी बाउंड्रीवाल से की गई। नाले से करीब 10 फीट बाहर तक बनी बाउंड्री को गिरा दिया गया। किसी ने भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक भाजपा नेता कुलदीप गंगवार के दोनों मकानों के बाहर फुलवारी और झूले लगाकर बाउंड्रीवाल की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जैसे ही बुलडोजर से तुड़वाने की बात कही, तो उनके पुत्र अभय गंगवार आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने गुरुवार तक की मोहलत मांगी, मगर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि कई दिन पहले ही लाउडस्पीकर से बता दिया गया था, फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सरकारी कार्य में आपको सहयोग करना चाहिए। इसके बाद दोनों मकानों के बाहर बनी बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब 12 मकानों के बाहर नाले के ऊपर बनीं पटियों को भी तोड़वा दिया। मकानों के गेट के बाहर बने पक्के रैंप को भी तुड़वा दिया। उन्होंने कहा कि अब रोजाना अतिक्रमण हटाया जाएगा। नाले-नालियों को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उसके ऊपर के सभी निर्माण गिराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें