फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहोरिकपुर में फैला बुखार, टीम ने पहुंचकर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर में करीब 20 दिनों से बुखार, खांसी व जुकाम फैला हुआ है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच जांच की। टीम ने बुखार पीड़ितों को दवा भी दी।
विज्ञापन

गांव में 50 से ज्यादा लोग बीमारी की चपेट में है। सीएचसी से फार्मासिस्ट सुभाष, रविंद्र, लैब टेक्नीशियन संजीव ने गांव पहुंच लोगों की डेंगू, मलेरिया व कोरोना की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि 10 दिन पूर्व बीडीओ राजेश बघेल ने गांव में दवाई की किट वितरित कराईं थीं। लेकिन दवा से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें