फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर बही आस्था की बयार, जिले भर के हनुमान मंदिरों में पूजन, सुंदरकांड पाठ

Tue, 22 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक भगवान हनुमान के मंदिरों में हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ के आयोजन किए गए। मोहम्मदाबाद स्थित नीबकरोरी मंदिर में हवन-पूजन कर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी बाबा नीबकरोरी मंदिर में पहुंचकर भगवान हनुमान और बाबा नीबकरोरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


नीबकरोरी मंदिर में उमड़ी आस्था
नीबकरोरी मंदिर में धूमधाम से बुढ़वा मंगल पर्व मनाया गया। तड़के मंदिर के पुजारी भानु ने हनुमान जी को चोला चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। दोपहर तक मंदिर में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस लाइन लगवाकर भक्तों को दर्शन करवाए। दोपहर 12.30 बजे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी दिनेश कुमार पी. और

सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान तथा बाबा नीबकरोरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान हलवा, पूड़ी और खस्ता कचौड़ी का प्रसाद बांटा गया। एसओ मोहम्मदाबाद भीम सिंह जावला फोर्स के साथ मंदिर में डटे रहे। व्यवस्था में रामलखन बाजपेयी, गुड्डू दीक्षित, जितेंद्र पांडेय, जितेंद्र दुबे, अनुरोध तिवारी और अंशुल मिश्र आदि लगे रहे। नीबकरोरी मंदिर में मैनपुरी, कन्नौज, एटा, हरदोई और कानपुर आदि जिलों से भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर , खतराना
खतराना स्थित हनुमान मंदिर में सुबह हनुमान का पूजन-अर्चन और शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर मेवाराम त्रिवेदी, अशोक शर्मा, अंशू त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी और रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

पीपल वाला बालाजी मंदिर
पीपल वाले बाला जी मंदिर में पुजारी बद्रीनाथ मेहरोत्रा ने भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया। इसके बाद पूजन किया। शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ। पवन तनय बल पवन समाना.. आदि चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड के बाद बूंदी का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर पवन सारस्वत, नवीन मिश्र, ऐश्वर्य मिश्र, आशुतोष मिश्र, मटरलाल दुबे और गौरव मिश्र आदि मौजूद रहे।

बालाजी मंदिर
रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया। अनिल सक्सेना ने भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया और विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, राजनराय जौली राजपूत, किशन शर्मा, सचिन पांडेय, दिलीप वर्मा, चंदन शर्मा और अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हनुमान मंदिर, भोलेपुर
भोलेपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर के कपाट भोर में ही खुल गए थे। यहां हनुमान को चोला चढ़ाया गया।  श्रंगार पूजन हुआ। मीठी पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। यहां पूरे दिन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। पुजारी बाबा बालक दास ने पूजन कराया। यहां शिखा, मालती, रामनंदनी, कीर्ति, रघुनाथ, प्रभुदयाल, छोटे लाल, मोहित आदि मौजूद रहे।

बालाजी पुरम, हनुमान मंदिर
बालाजीपुरम हनुमान मंदिर में सुबह नौ बजे विशेष आरती हुई। इसके बाद दोपहर 2 बजे व सायं 5 बजे आरती की गई। पुजारी संत राकेश ने पूजन करवाया। यहां हवन पूजन के साथ ही भजन कीर्तन भी हुए। इस मौके पर  मानव गौड़, किरन चौहान, पंकज कटियार, विनय, संजना, मंटू चौहान, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें