कायमगंज में मुख्य चौराहे पर बसपा विधायक का पुतला फूंकते हिजाम कार्यकर्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
बसपा विधायक का पुतला फूंका
कायमगंज। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बसपा विधायक का पुतला फूंका। गाजियाबाद के डासना मंदिर में पानी पीने के लिए घुसे किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बसपा विधायक हाजी असलम चौधरी ने मंदिर से बोर्ड हटाने का बयान दिया था।
उन्होंने कहा था कि किसी धार्मिक स्थल पर किसी धर्म के लोगों को पानी पीने के लिए नहीं रोका जा सकता है। इसी बयान पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताकर पुतला जलाया। प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल, विवेक पंडित, जय सक्सेना, शनि शर्मा, शानू सक्सेना, अभिनव शर्मा आदि शामिल रहे।