फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में हर वर्ग की भागीदारी -इंद्रजीत

Sun, 07 Jun 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती ने हर जाति के लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर भी हर वर्ग की भागीदारी है। इस वजह से आगामी चुनाव में बसपा को सभी का समर्थन मिलेगा। यह बातें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कही। वह रविवार को एक कोल्ड स्टोर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को समारोह कर रहे थे। इस दौरान जैमिनी राजपूत को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि देश में कुछ लोग दोहरीकरण राजनीति कर रहे हैं। तभी तो 26 जनवरी को दिल्ली में बराक ओबामा का जोरदार स्वागत किया गया लेकिन किसी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम तक लेना उचित नहीं समझा। समाजवादी पार्टी ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। गरीब बेटियों की शादी का अनुदान और बच्चों की छात्रवृत्ति तक बंद कर दी। जोन कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजगार देने का

वादा किया था, जो पूरा नहीं कर रही है। काला धन वापस लाने की बात कही थी लेकिन ये भी नहीं हुई। प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती में इटावा, मैनपुरी और कन्नौज के लोगों को ही भर्ती कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज खत्म करने के लिए एक-एक वोट बसपा के खाते में डलवाना होगा। एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि अगली सरकार बसपा की बनेगी। इस दौरान जैमिनी राजूपत ने कहा वह कार्यकर्ताआें के मान सम्मान के लिए हर लड़ाई
विज्ञापन


लड़ेेंगे। इससे पहले उन्होंने 51 किलो की माला पहनाकर राष्ट्रीय महासचिव और गदा भेंटकर जोनल कोआर्डिनेटर का स्वागत किया। मौके पर महेंद्र कटियार, स्वदेश पाल, शिशु प्रताप सिंह, अखिलेश कटियार, विजय विद्रोही, उमर खां,  अनिल सुमन, अजय भारती, राजीव चतुर्वेदी, गौरव राठौर, दिनेश प्रधान, सुभाष गौतम, रामनरेश गौतम, विनोद गौतम, शैतान सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें