फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jan 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम के तहत  कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने  समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सांसद को प्रदर्शनकारियाें ने ज्ञापन सौंपा। मांगों को लेकर  गुरुवार को बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आफिस परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जानकारी पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इन्हाेंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।

इन्हें मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।   सांसद ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि उनकी  समस्याआें  को वह संचार मंत्री तक पहुंचा देंगे। इन्हें हल कराने के प्रयास होंगे।  एनएफटी के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद्माकर पालीवाल ने कहा कि  सरकार बीएसएनएल को निजी हाथों में देने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन


ऐसा न किया जाए। इससे इस व्यवस्था की और भी दशा खराब हो जाएगी। बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच कर लोगों को लाभ दे रही है। उन्होंने मना कि इस समय बीएसएनएल की सेवाएं बाधित जरूर हुई हैं।  प्रांतीय सचिव संजय दुबे ने कहा कि बीएसएनएल 4जी की सेवाएं उपलब्ध कराए। 
विज्ञापन


कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए। इससे कंपनी को नई उर्जा मिलेगी। अंडरग्राउंड  लाइनों के लिए आप्टिकल फाइबर केबिल को डाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें