फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी कटने से ठप हो गईं बीएसएनएल की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएफसी कटने से ठप हो गई बीएसएनएल की सेवा
विज्ञापन

कायमगंज। फर्रुखाबाद रोड पर टेड़ीकोन के पास ओएफसी कटने से गुरुवार रात से बीएसएनएल की मोबाइल व अन्य सेवाएं ठप हो गईं। फोन न लगने से लोग परेशान रहे। शुक्रवार दोपहर को फाल्ट तलाश कर मरम्मत की गई, कुछ ही मिनट मोबाइल सेवा शुरू हुई इसके बाद इंटरनेट सेवा भी बंद हो गई।
फर्रुखाबाद रोड पर किसी अन्य संचार कंपनी के कार्य के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान गुरुवार रात करीब 9 बजे टेड़ीकोन के पास बीएसएनएल की ओएफसी कट गई। इससे मोबाइल सेवा बिल्कुल ठप हो गई। सुबह विभागीय कर्मचारियों ने खोजबीन की तो पता चला कि ओएफसी कटी है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे फाल्ट दुरुस्त किया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर के लिए मोबाइल के सिग्नल आ गए और बातचीत होने लगी। चंद मिनट सेवा मिलने के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद हो गई। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। खासतौर पर सरकारी विभागों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कुछ बैंक व अन्य निजी संस्थानों में तो दूसरे नेटवर्क से काम चल गया मगर पुलिस विभाग में दिक्कत रही। शुक्रवार को कोतवाली के कंप्यूटर रूम का कार्य भी प्रभावित रहा। सीयूजी नंबर भी बंद रहे। दूर संचार विभाग के एसडीओ बृजेश कुमार ने बताया कि फाल्ट मिल गया है। उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें