फर्रुखाबाद की आवास विकास कालोनी स्थित कृष्णादेवी बालिका पीजी कालेज में रविवार को प्रदर्शनी प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएससी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कालेज में रविवार सुबह दस बजे छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई। इसका शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व महाविद्यालय की डायरेक्टर डा. अनीता रंजन ने किया। बीए शिक्षाशास्त्र की छात्राओं ने अतुल प्रसाद की देखरेख में साड़ी व सूट की शॉप लगाई। बीए समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने कंचन सारस्वत की देखरेख में ज्वैलरी एवं हैंड मेकिंग डोरमेट की प्रदर्शनी लगाई। बीए गृह विभाग विभाग की छात्राओं ने हैंडीक्राफ्ट एवं अचार, बीए हिंदी विभाग की छात्राओं ने नर्सरी (पौधे), बीएससी सभी विभागों की छात्राओं ने फास्ट फूड व आलू की प्रदर्शनी, बीकाम की छात्राओं ने चने की दुकान लगाई।
एम लिब विभाग की छात्राओं ने लेडीज कपड़ों, बीसीए की छात्राओं ने खेलकूद सामग्री की शॉप, डीएलएड विभाग की छात्राओं ने कास्मेटिक व भेलपुरी-पॉवभाजी की शॉप लगाई। एमए के सभी विभागों की छात्राओं ने चाय समोसे व पकौड़ों की दुकान सजाई। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक कालेज की ओर से मसाले, बेडशीट, एसी व रजाई की शॉप लगाई गई।
इस प्रतियोगिता में बीएससी की छात्राओं की शॉप सबसे बेहतर रही। इससे बीएससी की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। बीएड की छात्राओं ने दूसरा और बीकाम की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य डा. हरनारायण ने प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं के ग्रुप को एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान वाले ग्रुप को आठ सौ और तीसरे स्थान पर रहे ग्रुप को पांच सौ रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डा. प्रकश सक्सेना, डा. आरपी चतुर्वेदी, संयोजिका रीना कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।