फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खलवारा के प्रधानाध्यापक ने मारपीट के मामले में सहायक अध्यापिका के रिश्तेदार समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। वहीं, शिक्षक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए नवाबगंज से कमालगंज ब्लाक में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। शिक्षक के साथ हुई मारपीट के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी अशोक कुमार प्राथमिक विद्यालय खलवारा विकास खंड नवाबगंज में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। इस विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका स्नेता लता 8 से 20 नवंबर तक अनुपस्थित रहीं। सोमवार को स्कूल आने पर रजिस्टर पर सफेदा लगाकर हस्ताक्षर कर दिए। इसका प्रधानाध्यापक ने विरोध किया तो शिक्षिका ने अपने रिश्तेदारों को बुलवाकर सोमवार को प्रधानाध्यापक की पिटाई करा दी थी। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने गांव खलवारा निवासी उत्कर्ष यादव, सत्यवीर, शैलेंद्र और मुकेश कुमार के खिलाफ धारा 504 व 323 आईपीसी के तहत एनसीआर दर्ज कराई है।

मारपीट के मामले में पीड़ित हेड टीचर मंगलवार को अन्य शिक्षकों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने घटना का विरोध करते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए को ज्ञापन देकर कहा कि शिक्षक को जान माल की धमकियां मिल रही हैं। इस कारण शिक्षक का नवाबगंज से कमालगंज ब्लाक के स्कूल में स्थानांतरण कर दिया जाए।  इस दौरान देवेश यादव, अशोक कुशवाहा, अरविंद यादव, प्रमोद वर्मा, जितेन्द्र प्रताप सिंह, शिव सहाय समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें