फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में रहेगा अवकाश

Tue, 22 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक ग्राहक 23 दिसंबर को ही लेनदेन कर लें। 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे दिक्कत उठानी पड़ सकती है। उधर, बैंक प्रबंधकों का कहना है कि अवकाश से पहले एटीएम में रुपये डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में रोजाना बैंकों से करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। सबसे ज्यादा लेनदेन व्यापारी वर्ग करता है। अगले चार दिनों तक बैंकें बंद रहेंगी। 24 दिसंबर को ईद मीलादुन्नवी और 25 को क्रिसमस डे पर्व पर बैंकें बंद रहेंगी। वहीं 26 दिसंबर को चौथे शनिवार और 27 दिसंबर को संडे होने के चलते अवकाश रहेगा।

27 दिसंबर को बैंकें खुलेंगी। चार दिन बैंकें बंद रहने से लोगों को लेनदेन में दिक्कतें न उठानी पड़ें,  इसलिए 23 दिसंबर को ही लोग बैंक से लेनदेन कर लें। विजया बैंक के शाखा प्रबंधक जयवर्द्धन ने बताया कि 24 से 27 दिसंबर तक बैंकें बंद रहेंगी। चार दिन अवकाश होने के ग्राहकों को दिक्कत न उठाना पड़े। इसके चलते विजया बैंक के एटीएम में कैश डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें