फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के खिलाफ डीएम को ज्ञापन

Mon, 05 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को बीएसए के स्थानांतरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर ऐसा न हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने दिए ज्ञापन में कहा कि बीएसए योगराज सिंह विद्यालयों में निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। 30 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय अमेठी जदीद बीएसए निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस दौरान बीएसए ने शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता की।

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बीएसए की कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने विद्यालय का समय पूर्व की भांति सुबह 8 से दोपहर 1 बजे किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह राजपूत, संयुक्त मंत्री प्रवेश सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें