फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई हुआ नाराज तो बहन ने गंगा में लगाई छलांग

Fri, 05 Aug 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है
विज्ञापन
भाई के नाराज होने से आहत महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित निकाल कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को घर ले गए।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कालोनी आईटीआई निवासी हरीशचंद्र कुशवाहा ने बेटी आरती की शादी जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव बमटापुर निवासी विशभनु कुशवाहा के साथ पांच साल पहले की थी। विशभनु कानपुर में वेल्डिंग का काम करता है। आरती अपनी दो बेटियों के साथ दो वर्षों से अपने मायके में रह रही है।

आरती शहर के सेठगली में पार्लर सीखने के लिए जाती है। शुक्रवार को आरती पार्लर के लिए निकली थी, लेकिन पांचालघाट पुल पहुंची और गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने आनन-फानन में महिला को बाहर निकाल लिया। मामले की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। महिला से उसके घर का मोबाइल नंबर पूछने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला का भाई सोनू समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। आरती ने बताया कि रविवार को गोला दर्शन के लिए परिवार के साथ गई थी।

वहां से लौटने के बाद उसका भाई सोनू नाराज हो गया और बातचीत बंद कर दी। वह भाभी शिल्पी से भी बात नहीं कर रहे थे। इसी बात से आहत होकर उसने गंगा में छलांग लगा दी। सोनू ने लोडर चलाता है और पिता फल की ठेली लगाते हैं। वह बहन से नाराज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें