फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की सड़क हादसे में मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहन के घर से लौट रहे भाई की बाइक में नीब करोरी के पास मिनी बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहिया अस्पताल में लाए गए घायल युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर आए परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भवानी सिंह ने निवासी महेशचंद्र का पुत्र अजय शर्मा (25) रविवार की सुबह मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला केल निवासी बहनोई राजेश और बहन राममूर्ति से मिलने बाइक से गया था। शाम को वह वापस घर लौट रहा था।

रात करीब 8.10 बजे नीबकरोरी के पास मिनी बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक बस लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय शर्मा को सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में आने पर डॉक्टर ने युवक अजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां रूपरानी व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल आए। अजय शर्मा का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें