फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बहन के तिलक में जा रहे बाइक सवार भाई की हादसे में मौत

Mon, 24 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सचिन। फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बहन के तिलक समारोह में बाइक से जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा बाइक बेकाबू होने से हुआ।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव बनियानी निवासी सचिन दिवाकर (23) अपने साथी सतीश कुमार व रामकुमार के साथ रविवार को अपनी बहन नंदिनी के तिलक समारोह में नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्मरपुर बाइक से जा रहा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे रास्ते में थाना क्षेत्र के गांव बीरपुर के मोड़ पर सचिन की बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे तालाब में जा गिरी। इसमें बाइक सवार सचिन, सतीश व रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, बाइक तालाब में गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस व पीआरवी 112 को दी। एंबुलेंस लेकर पहुंचे पायलट विकास व ईएमटी रजनीश ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में डॉ.वशिष्ठ कटियार ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। घायल सतीश कुमार व रामकुमार का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व तिलक में शामिल होने जा रहे रिश्तेदार सीएचसी नवाबगंज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता शेरसिंह, भाई रामू सहित रिश्तेदार चीख पुकार करने लगे। रात करीब 10.30 परिजन सीएचसी से शव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते, यह बात परिजन लिखित रूप से दे गए हैं। इसके बाद शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें