फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मरने वाली महिला के भाई को भी आइसोलेशन वार्ड भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कोरोना संक्रमण में घिरे आगरा के पारस हॉस्पिटल में ब्रेन हैमरेज के इलाज के लिए महिला को उनके भाई भी भर्ती कराने गए थे। महिला की 13 अप्रैल को मौत हो गई थी। इसके बाद आगरा से लौटे राजेपुर सरायमेदा निवासी छह परिजनों को मंगलवार को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के मिशन अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया था। इसके बाद महिला के भाई के भी आगरा जाने की जानकारी होने पर शाम को गांव में हलचल शुरू हो गई। बुधवार को खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल गांव पहुंचे। उन्होंने प्रधान के पति व अन्य लोगों से वार्ता की। आखिरकार दोपहर बाद एंबुलेंस से भाई को भी जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम राजेपुर सरायमेदा गांव में चर्चा शुरू हो गई कि महिला के छह परिजन तो जांच व क्वारंटीन के लिए भेज दिए गए हैं। जबकि एक भाई को और जाना चाहिए। यह भाई महिला को उनके पति के साथ आगरा में भर्ती कराने भी गए थे। दो दिन वह पारस हास्पिटल में साथ भी रहे थे। इसके बाद गांव की आशा कार्यकर्ता ने भी इस बात की प्रशासन को जानकारी दी। बुधवार सुबह से ही महिला के भाई को आइसोलेशन वार्ड भेजे जाने के लिए कोशिश शुरू हो गई। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल गांव पहुंचे। थाना पुलिस भी गांव गई। दोपहर करीब 3 बजे के बाद एंबुलेंस से भाई को भी मिशन अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पूछताछ के बाद छोड़ा
कमालगंज। राजेपुर सरायमेदा की आशा कार्यकर्ता अंजुम बेगम की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में लिया था। आशा कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी को शिकायत की थी कि उसने कोरोना से घिरे आगरा के अस्पताल से लौटे 6 लोगों की जानकारी प्रशासन को दी थी। इस पर गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उसके साथ अभद्रता व जान माल की धमकी दी थी। एसपी के निर्देश पर मंगलवार रात थाने लाए गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

जांच को भेजे गए छह लोगों के सैंपल
कमालगंज। महिला के भाई ने बताया कि हम सभी छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मंगलवार रात को ही हम सभी के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें